भोजन हमारे शरीर को जरूरी पोषण देता है और पोषण हमारी सेहत का मूल आधार बनता है। अगर आप जरूरत या भूख से अधिक या कम खाते हैं तो आप स्वस्थ नहीं है।
अच्छी नींद ना होना शरीर को कमजोर करता है। यह मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बुरा होता है। अच्छी नींद होने पर सुबह बिना थकान के उठ पाते हैं।
स्वस्थ शरीर की एक निशानी यह भी है कि आप बदलते मौसम को सहन कर पाते हैं। यदि आपको बेहद गर्मी या बेहद ठंड लगती हो तो यह आपके शरीर की कमजोरी दर्शाता है।
अगर आप अपने रोजमर्रा के काम के बाद खूब थकान महसूस करते हैं तो यह आपके अस्वस्थ होने का लक्षण है। यदि ऐसा है तो आपको अपने भोजन और नींद पर ध्यान देना चाहिए।
सेहतमंद शरीर के लिए मानसिक शक्ति भी जरूरी होता है। अगर आप प्यार, गुस्सा या अन्य भावनाओं को मेहसूस या व्यक्त कर पाते हैं तो यह अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण है।