रात को सोते समय नस पर नस चढ़ने की समस्या ज्यादा परेशान करती है। सवाल खड़ा होता है कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
नस पर नस चढ़ने की परेशानी के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इनमें से एक सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। शरीर में पानी की कमी के चलते यह समस्या होती है।
डाइट में पोषक तत्वों की कमी के चलते भी नस पर नस चढ़ने की परेशानी होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट को हेल्दी बनाने की कोशिश करें।
नस पर नस चढ़ने की वजह से अचानक पैर में दर्द महसूस होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान बातों का हमेशा ध्यान रखें।
नस पर नस चढ़ने की समस्या को दूर करने के लिए मसल्स की मालिश करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि मसाज करने से यह परेशानी दूर हो जाएगी।
नस पर नस चढ़ने की परेशानी को दूर करने के लिए पैरों के नीचे तकिया रखकर सोएं। ऐसा करने से रात के समय आपको यह परेशानी नहीं होगी।
यदि आप नस पर नस चढ़ने की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो बर्फ की सिकाई भी कर सकते हैं। इसकी मदद से दर्द में काफी हद तक राहत मिल सकती है।
जिन लोगों को नस पर नस चढ़ने की समस्या अधिक परेशान करती है उन्हें डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। वरना स्वास्थ्य संबंधित अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
यहां हमने जाना कि नस पर नस चढ़ने की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ