नहाने से पहले हमें पानी छू लेना चाहिए। यदि पानी अधिक गर्म हो, तो उसे शरीर के तापमान के बराबर होने के बाद ही नहाएं।
गर्म पानी से कोशिकाओं को नुकसान होता है। अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा से नमी खत्म होती है। त्वचा की चमक कम होती है।
गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। रोजाना गर्म पानी से नहाने से रैशेज, एग्जिमा, पिंपल्स या इचिंग जैसी समस्या होगी।
अधिक गर्म पानी से नहाने पर त्वचा के छिद्र बड़े हो जाते हैं। ऐसा होने से धूल मिट्टी आसानी से अंदर जाकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अधिक गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन काफी तेजी से होता है। तेज ब्लड सर्कुलेशन ब्लड प्रेशर की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
अधिक गर्म पानी से शरीर में लाल रैशेज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। हमें हमेशा सामान्य ताप वाले पानी से नहाना चाहिए।
गर्म जल से स्नान से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है। गर्म जल सिर पर डालने से आंखें कमजोर हो जाती हैं।