Health Tips: सेहत के लिए भी गुणकारी है बेलपत्र, जानिए इसके फायदे


By Shailendra Kumar17, Feb 2023 04:00 PMnaidunia.com

सेहत के लिए लाभदायक

बेलपत्र सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।

पोषक तत्त्वों का स्रोत

बेलपत्र में विटामिन A,C,B1 और B6 पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम और फाइबर भी होता है।

कम होगी सूजन

बेलपत्र में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

दर्द में राहत

इसमें दर्दनिवारक गुण भी पाए जाते हैं। चोट या किसी भी तरह के दर्द में इसका सेवन राहत पहुंचाएगा।

बेहतर होगी इम्युनिटी

इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी से शरीर का बचाव होगा।

मजबूत होंगी हड्डियां

बेलपत्र हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पेट की समस्या

बेलपत्र खाने से आंतों और पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

कैंसर के पहले शरीर दे देता है ये संकेत, न करें नजरअंदाज