पान के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका अनेक बीमारियों के उपचार में उपयोग किया जाता है।
पान का पत्ता मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। टाइप 2 मधुमेह में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
पान का पत्ता उपयोग कर छालों और मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है।
पान के पत्ते का सेवन खांसी से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। इसकी मदद से गले के संक्रमण को दूर किया जा सकता है।
पान का पत्ता बेहतर पाचन में भी सहायक होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
पान के पत्ते से निकलने वाला अर्क शरीर की दुर्गंध को दूर करता है।