Black Grapes: प्रेगनेंसी में ऐसे खाएं काले अंगूर , मिलेंगे फायदे


By Vinita Sinha10, Apr 2023 05:49 PMnaidunia.com

प्रेग्नेंसी में खाइए काले अंगूर

गर्भावस्था में महिलाएं अपने खानपान को लेकर काफी सजग रहती है। अक्सर अगर काले अंगूर के सेवन को लेकर सवाल उठते हैं। तो बता दें कि इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होता है।

ऐंठन से राहत

काले अंगूर में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन सी, ए, के और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। अंगूरों में मैग्‍नीशियम होता है जो प्रेग्‍नेंसी में होने वाली ऐंठन से राहत दिलाने मे मददगार होते हैं।

कितने खाने चाहिए अंगूर

गर्भवती महिला को एक दिन में केवल एक कटोरी अंगूर का ही सेवन करना चाहिए. इसे आप स्नैक की तरह खा सकती हैं। इसे आप अपनी डायट में सुबह, शाम, दोपहर के वक्त भी शामिल कर सकती हैं।

ऐसे करें शामिल

गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में काले अंगूर को सलाद में शामिल करके, उन्हें योगर्ट या दलिया में मिलाकर और स्मूदी में मिला कर सुरक्षित रूप से शामिल कर सकती हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखे

गर्भावस्था के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इस दौरान शरीर में मौजूद तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता होती है। काले अंगूर डिहाइड्रेशन से बचाता है और कब्ज भी बनने नहीं देता है।

फ्रुट सलाद

केला, अनानास, भुने हुए बीट्स और अनार के साथ अंगूर मिलाकर आप फ्रुट सलाद बना सकते हैं। इसके सेवन से कई लाभ होते हैं।

सावधानियां और डाक्टरी सलाह

जिन महिलाओं को अंगूर से एलर्जी है, या अगर डायबिटीज की समस्या हो, तो इसका सेवन न करें या डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या हो, तो खाली पेट मे इसका सेवन न करें।

जानें कैसे की जाती है पंचकर्म थेरेपी