Health Tips: औषधीय गुणों से भरपूर है हरा-भरा पान, दूर करता है कई विकार


By Ravindra Soni14, Dec 2022 12:05 AMnaidunia.com

पोषक तत्वों का खजाना

पान के पत्ते में विटामिन-सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैराटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पाचन में सहायक

पान खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इससे सेवन से एसिडिटी, कब्ज व अल्सर जैसी समस्या दूर होती है।

डायबिटीज कंट्रोल करे

पान के पत्ते का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को पान का पत्ता चबाने की सलाह दी जाती है।

संक्रमण से दिलाए निजात

पान के पत्ते में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। इससे संक्रण से निाजा पाने में मदद मिलती है। बाहरी संक्रमण वाली जगह पर आप पान का पत्ता बांध सकते या इसका पेस्ट लगा सकते हैं। राहत मिलेगी।

दूर करे मसूड़ों की सूजन

पान खाने से मुंह के भीतर मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी समस्या में आराम मिलता है। मुख की दुर्गंध, बैक्टीरिया दूर करने में भी मदद मिलती है।

भूख बढ़ाता है

पान का पत्ता चबाने से भूख लगने वाले हार्मोन का स्राव बढ़ता है। इससे व्यक्ति की भूख खुलती है। साथ ही पाचन क्रिया सुधरने से भी आपकी भूख बढ़ती है।

Health Tips: शहद और किशमिश को साथ खाने से मिलेंगे ये 4 फायदे