जिम में वर्कआउट करने से पहले यदि उबले आलू का सेवन किया जाए तो शरीर में फूर्ति आती है। आलू खाने से आपका शरीर ऊर्जा से भर जाएगा।
उबले आलू में मौजूद पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक आदि का खतरा कम रहता है।
उबला आलू कैल्शियम से भरपूर होता है। यह हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए काफी सहायक होता है। इससे हड्डियों की परेशानी दूर होती है।
उबले आलू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। उबले आलू को बिना तले या भुने खाएं तो यह वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है।
उबले आलू में विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन बी शरीर के विकास में मददगार होता है तो विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
उबले आलू में मौजूद विटामिंस, फाइबर्स, मिनिरल्स दिमाग के विकास में बहुत मददगार होते हैं। इससे दिमाग की नई सेल्स का उत्पादन भी होता है।
उबले आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में अवशोषित होकर आपकी मसल्स को वर्कआउट करने की ताकत देते हैं। इसे मसल्स बिल्डिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
उबले आलू में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। कब्ज की समस्या नहीं होती, आंत भी स्वस्थ रहती है।