Health Tips: रंगों का भी पड़ता है हमारी सेहत पर असर


By Sameer Deshpande2022-12-07, 14:40 ISTnaidunia.com

जीवन पर पड़ता है प्रभाव

रंगों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। हर रंग का अपना महत्व और तासीर है फिर चाहे उस रंग का उपयोग भोज्य पदार्थ के रंगों के रूप में हो या परिधान के रूप में।

भोजन भी रंगबिरंगा हो

हमारा भोजन रंगबिरंगा होना चाहिए ताकि हर रंग के आहार से उसके पोषक तत्व हमें मिल सकें। यदि आहार भी रंगो से भरपूर हो तो निश्चित ही आप सेहतमंद रहेंगे।

लाल रंग उमंग का प्रतिक

लाल रंग उत्साह, उमंग व प्यार का प्रतीक है। इस रंग के आहार का कार्य हृदय रोग से बचाना है। लाल रंग के फल व सब्जी में प्राकृतिक रूप से खनिज, प्रोटीन, लाइकोपीन व एंटीआक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।

कैंसर से बचाता है

लाल रंग कैंसर के खतरे से भी बचाता है और थकान दूर करता है। लाल रंग का स्त्रोत टमाटर, सेब, स्ट्राबैरी, चैरी, लाल मिर्च, लीची, अलसी, अनार, बदाम, अखरोट, आलूबूखारा, तरबूज आदि है।

नारंगी- आंखों के लिए अच्छा

नारंगी रंग के फल और सब्जी का सेवन आंखों की बीमारी, जोड़ों में जकड़न से बचाने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता व रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।

विटामिन से भरपूर

नारंगी रंग के फल-सब्जी में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम आदि तत्व मौजूद रहते हैं। इस श्रेणी में पपीता, संतरा, कद्दू, नींबू, रसभरी, गाजर, आम, भुट्टा, खरबूजा शामिल हैं।

हरा- हीमोग्लोबीन बढ़ाता है

हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है। यह रक्त में हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ाता है। आतों से संबंधित रोग भी कम होते हैं। हरे रंग की सब्जी में फोलिक एसिड, ल्यूटिन, इंडीलस फाइटोकेमिकल मौजूद रहता है।

एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर

इस रंग के स्त्रोत हरी पत्तेदार सब्जी, भिंडी, नाशपाती, करेला, धनिया, पोदिना, मीठा नीम, ककड़ी, लौकी, अंगूर, ब्रोकली, मटर आदि हैं। इनमें क्लोरोफिल व एंटीआक्सीडेंट तत्व भी होते हैं।

South Top Actress: तस्वीरों में देखिए साउथ की सुपर एक्ट्रेस