प्रदूषण, संक्रमण, नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाने से साइनस की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है।
लंबे समय तक साइनस से पीड़ित रहना सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे लोगों को नाक का ऑपरेशन भी कराना पड़ता है।
साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है। प्याज में आवश्यक पोषक तत्व क्वेरसेटिन पाया जाता है, जो फायदेमंद होता है।
साइनस में भी लहसुन फायदेमंद होता है। रोजाना खाली पेट लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी रिच फूड्स खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।
साइनस के मरीजों को चीनी, दूध, दूध से बनी चीजें, तली-भुनी चीजें और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।