पोटेशियम से युक्त केला न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि सूजन, ऐंठन और मांसपेशियों के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। पोटेशियम ग्लाइकोजेन की मदद से मांसपेशियों में प्रोटीन को बढ़ाता है।
शकरकंद में कैलोरी कम और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। व्यायाम करने वालों को शकरकंद खाना चाहिए। इससे कसरत के दौरान शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।
बायोटिन, जिंक, आयरन, फोलिक एसिड, थियामिन, विटामिन ई से भरपूर ओट्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इससे आपके शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी मिलते हैं।
अखरोट, बादाम, काजू जैसे नट्स में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है। जिन लोगों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अगर इनके ज्यादा फायदे चाहिए तो भिगोकर खाना चाहिए।
अंजीर खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्या दूर होती है।