दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसलिए रोजाना रात को गर्म दूध का सेवन करने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत होते हैं।
गर्म दूध गले से संबंधित परेशानी भी दूर करता है। इस तरह की तकलीफ होने पर दूध में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पीना चाहिए।
अक्सर लोग आफिस से घर लौटने के बाद भी तनाव में रहते हैं। ऐसे में हल्का गर्म दूध तनाव से छुटकारा दिलाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।
रोजाना दूध पीने से आपको अनिद्रा की परेशानी से छुटकारा मिलता है। रोज रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।
कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए दूध बेहद फायदेमंद है। उनके लिए गर्म दूध दवा की तरह असरदार माना जाता है।