Health Tips लिवर खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत


By Hemant Upadhyay19, Feb 2023 05:00 PMnaidunia.com

शरीर का महत्‍वपूर्ण अंग है लिवर

लिवर को हिंदी में यकृत कहा जाता है। लिवर मनुष्‍य के शरीर का महत्‍वपूर्ण अंग कहा जाता है।

भूख न लगना

यदि आपको पर्याप्‍त भूख नहीं लगती है तो यह लिवर में खराबी आने का संकेत है।

वजन घटना

यदि आपके वजन में अचानक कमी आती है तो यह भी लिवर में खराबी का संकेत है।

पेट में दर्द

पेट में दर्द बना रहना अथवा सूजन आना भी लिवर खराब होने की सूचना है।

मुंह से दुर्गंध आना

यदि लिवर में खराबी आने लगती है तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है।

त्‍वचा और आंखों का पीला पड़ना

शरीर की त्‍वचा और आंखों में पीलापन आना भी लिवर खराब होने का संकेत है।

पेशाब के रंग में परिवर्तन

यदि पेशाब के रंग में बदलाव नजर आए तो यह भी लिवर में खराबी का संकेत है।

हमेशा थकान महसूस होना

यदि आपको हमेशा थकान बनी रहती है तो यह भी लिवर में खराबी का संकेत है।

गर्मियों में रुखी त्वचा की देखभाल के घरेलू उपाय