Health Tips: महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है सूखा नारियल, जान लें फायदे


By Ravindra Soni11, Mar 2023 06:56 AMnaidunia.com

कई तरह से फायदेमंद

सूखा नारियल या गरी का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से महिलाओं को कई समस्याओं से निजात मिलती है।

रक्ताल्पता से दिलाए निजात

जिन महिलाओं में खून की कमी या रक्ताल्पता (एनीमिया) हो, उनके लिए सूखा नारियल का सेवन करना काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें आयरन के अलावा भी अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है

पाचन तंत्र मजबूत करे

सूखे नारियल में फाइबर की प्रचुरता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और आपको पेट संबंधी गंभीर समस्याओं से निजात दिलाता हैI

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

सूखा नारियल का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में काफी मददगार होता है।

जोड़ों के दर्द में आराम दे

सूखे नारियल में कैल्शियम के अलावा और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके नियमित सेवन से अर्थराइटिस की समस्या से राहत मिलती है।

यूटीआइ से दिलाए राहत

यूरिन ट्रैक्ट से जुड़े इंफेक्शन (यूटीआइ) में सूखे नारियल के सेवन से राहत मिलती है। दरअसल, नारियल एक मूत्रवर्धक फूड है, जिसके सेवन से यूरिन अधिक मात्रा में बनता है और इस तरह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीर

Digestive Health: पेट साफ करना है तो अपनाएं ये 9 अचूक उपाय