ब्रश करने के बाद भी साफ नहीं रहते दांत? जानें समाधान


By Sahil03, Feb 2024 08:00 PMnaidunia.com

ब्रश करना

दांतों को साफ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना जरूरी होता है। कुछ लोगों के दांतों की सड़न नियमित ब्रश करने के बाद भी दूर नहीं होती है।

दांतों पर प्लाक जमना

खानपान की चीजों के मुंह में फंसने की वजह से दांतों पर प्लाक जम जाती है। इसका बुरा असर दांतों की सुंदरता पर भी पड़ता है।

पीलापन साफ करने के उपाय

दांतों को चमकदार बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार है। यदि आप इन चमत्कारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो दांतों पर पीलापन जमने की परेशानी दूर हो जाएगी।

सौंफ चबाएं

मुंह से बदबू आने की स्थिति में सौंफ चबाएं। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण प्लाक जमने से भी रोकते हैं। इतना ही नहीं, मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

दालचीनी का इस्तेमाल करें

यह एक सुगंधित मसाला होता है, जो कैल्शियम से भरपूर है। प्राचीन काल से ही दांतों का दर्द दूर करने और मसूड़ों की सफाई करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

लौंग भी फायदेमंद

दांत के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए लौंग का तेल लगाएं। बता दें कि लौंग कैल्शियम और विटामिन सी से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

हल्दी का मिश्रण लगाएं

दांतों की सफाई करने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच नमक और सरसों के तेल का मिश्रण बनाकर दांतों पर लगाएं।

डेंटिस्ट की मदद लें

वैसे तो किचन में रखें इन मसालों का इस्तेमाल करके दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है। लेकिन, दांतों का पीलापन साफ नहीं होता है तो एक बार डेंटिस्ट से जरूर दिखा लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हेल्दी रहने के लिए रात को किस समय करना चाहिए भोजन