जानकारों के अनुसार कैंसर से बचाव करने के लिए पालक का सेवन लाभदायक होता है।
पालक के सेवन से वजन घटता है। जानकारों के अनुसार पालक में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इससे वजन घटता है।
पालक के सेवन से हडि्डयों को मजबूती मिलती है। पालक में मौजूद कैल्शियम और विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
पालक के सेवन से आंखों को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है। पालक में विटामिन ए और विटामिन सी बहुतायत से पाया जाता है।
पालक में विटामिन के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मस्तिष्क को मजबूती प्रदान करते हैं।
जानकारों का कहना है कि पालक के सेवन से हृदयाघात के खतरे से बचा जा सकता है। इसमें नाइट्रेट और पेप्सिन की मौजूदगी रहती है। इससे रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।
पालक के सेवन से जहां पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है वहीं इसके उपयोग से आयरन की कमी भी दूर होती है।