पीनट बटर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। ये सेहत के लिए काफी लाभदायक भी है।
मूंग सहित सभी प्रकार की दालें भी शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें प्रोटीन होता है और ये शरीर का वजन बढ़ाने में सहायक होती हैं।
दूध और सोयाबीन में बड़ी मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां और दांत मजदूर होंगे। आप ताकतवर महसूस करेंगे।
मुनक्का और किशमिश खाएं। इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। इससे वजन बढ़ेगा और आप खुद को फिट महसूस करेंगे।
खजूर खाने से भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं। सभी लोगों को रोजाना पांच-छह खजूर खाना चाहिए। इससे दिमाग भी तेज होता है।
मूंग में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन भी पाए जाते हैं। एक मुट्ठी अंकुरित मूंग का सेवन रोजाना करें। इससे शरीर में मजबूती आएगी।
आलू खाने से मोटापा बढ़ता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है। आलू को उबालकर दूध के साथ लें। इससे आपके शरीर को जल्दी फायदा होगा।