Health tips: पेट में बार-बार होती है समस्या तो करें ये उपाय


By Abrak Akrosh26, Feb 2023 06:44 PMnaidunia.com

गुनगुना पानी पाचन तंत्र को करे सक्रिय

अच्छे पाचन के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है और भोजन आसानी से पच जाता है।

फल व ​सब्जी से मिलेगा फाइबर

फल और सब्जियां विटामिन, फाइबर और मिनरल के सबसे अच्छे स्रोत हैं। ये आंत से पानी को सोखता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

नींबू पानी फैट कम करने में मददगार

पेट से जुड़ी समस्याओं का एक प्रमुख कारण मोटापा है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना नींबू पानी का पीना चाहिए। इससे शरीर का अतिरिक्त वसा कम होता है।

आयली फूड काे पचाने में सहायक है दही

पेट से जुड़ी समस्या होने पर आयली फूड से बचना चाहिए। यदि इसका सेवन कर रहे हैं तो भोजन के बाद दही खाना चाहिए। इससे आयली फूड पचाने में सहायता मिलती है।

शारीरिक गतिविधि भी जरूरी

शारीरिक गतिविधि न होने पर भी पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है। इसलिए रोजाना व्यायाम जरूर करें। ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो भोजन के बाद टहलना चाहिए।

Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, तो ये करें उपाय