Health Tips: ठंड में शरीर को गर्म रखना है तो इन चीजों का करें सेवन


By Hemraj Yadav30, Jan 2023 04:33 PMnaidunia.com

गुड़

शरीर में गर्मी को बढ़ाने के लिए काफी लोग ठंड में गुड़ का सेवन करते हैं। इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है। गुड़ को मीठे व्यंजनों में भी मिलाकर खा सकते हैं।

तिल

ठंड में खाई जाने वाली चिक्की या अन्य मिठाइयों में तिल का उपयोग ज्यादा होता है। सर्दी के दौरान तिल हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

​अदरक

अदरक चाय का स्वाद तो बढ़ाता ही है, कई बीमारियों को ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। अदरक का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है।

खजूर

ठंड में खजूर हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है। खजूर में विटामिन ए, बी के अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ठंड में खजूर जरूर खाएं।

हल्दी

हल्दी एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल के तौर पर इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं।

केसर

एक कप दूध में चार-पांच केसर के धागे उबालकर पीने से ठंड की तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता है। केसर की सुगंध और स्वाद एक स्ट्रेसबस्टर का काम करता है।

दालचीनी

खाने-पीने की चीजों में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से शरीर का मेटाबालिज्म बढ़ता है। इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसके और भी कई फायदे हैं।

घी

घी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें जरूरी फैटी एसिड होते हैं। ठंड के सीजन में देशी घी जरूर खाना चाहिए।

शहद

शहद में कई पोषक तत्व होते हैं। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। यह ठंड में होने वाली कई परेशानियां दूर करने में मदद करता है।

Health Tips: इन बीमारियों के मरीज कभी ना खाएं चुकंदर