आहार में ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश शामिल करें। इनमें कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।
खट्टे फलों में विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में संतरा और दूसरे खट्टे फल शामिल करें।
अंडा में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडा में प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम भी होता है। रोज एक अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए हरी सब्जियां जरूर खाएं। बीन्स को आहार में जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन ए, सी, और के और फोलिक एसिड भी होता है।
कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप खाने में चने भी शामिल कर सकते हैं। भुने हुए काले चने स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।