Health Tips: दूर होगी कब्ज की समस्या, खाने में शामिल करें ये चीजें


By Shailendra Kumar19, Feb 2023 09:56 PMnaidunia.com

कब्ज की समस्या

आम तौर पर खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने में लापरवाही की वजह से कब्ज की समस्या होती है।

कब्ज से पाएं छुटकारा

अपने रोजाना के भोजन में कुछ चीजों के इस्तेमाल से कब्जियत की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंजीर

रोज दूध या पानी में भिंगोकर इसे खाएं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज दूर करेगा।

दही

इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज और पेट संबंधी विकारों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

मुलेठी

एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में बहुत फायदा मिलता है।

घी

रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। इससे कब्ज में बहुत जल्द राहत मिलेगी।

Health Tips: सोने से पहले पिएं गर्म दूध, ये हैं फायदे