Health Tips: ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें


By Ravindra Soni22, Mar 2023 12:40 AMnaidunia.com

अपनाएं सही खान-पान

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने पर हार्ट स्ट्रोट, आंखों से कम दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सही खान-पान से इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

तुलसी

सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

मछली

मछली में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज मछली का सेवन कर सकते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, पोटैशियम, अमिनो एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

साइट्रस फ्रूट्स

संतरा, नींबू, मौसंबी सहित खट्टे फलों में ब्लड प्रेशर को कम करने की क्षमता होती है। चूंकि ये सभी फल विटामिन, मिनरल से भरपूर हैं, इसलिए ये हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम कारकों को कम करके दिल को स्वस्थ रखते ह

दालें

दालें प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। दाल को नियमितआहार में शामिल कर हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

जामुन

जामुन में एंटीआक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गाजर

गाजर में क्लोरोजेनिक, पी कौमरिक और कैफिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो नसों की सूजन कम कर रक्त प्रवाह को आसान बनाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

मजबूत और स्वस्थ हो जाएगा लिवर, रोजाना करें इनका सेवन