Health Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन बातों का रखें ध्यान


By Abrak Akrosh07, Jan 2023 06:31 PMnaidunia.com

अधिक से अधिक पानी पिएं

रोज अधिक से अधिक पानी पिएं। सुबह-सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए। ऐसा न करने से कई बीमारियां होती हैं।

नियमित अंतराल पर खाते रहें

नियमित अंतराल पर कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। खाने के बीच लंबा अंतर नहीं होना चाहिए। वहीं, देर रात खाने से परहेज करना चाहिए।

इन्हें करें आहार में शामिल

आहार में लाल और हरे रंग की चीज अवश्य शामिल करें। जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों से शरीर को जरूर पोषक तत्व मिलते हैं।

धीरे-धीरे करें भोजन

आराम से खाना खाएं। शोध से पता चला है कि जल्दी खाने वाले लोगों के मोटे होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए धीरे-धीरे भोजन करें।

वेजिटेबल सूप पिएं

वजन कम के लिए भोजन करने से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप लेना चाहिए। इससे 20 प्रतिशत कम कैलोरी शरीर में पहुंचती है और आपका पेट भी भरा रहेगा।

वसायुक्त चीजों से बचें

खाने में वसायुक्त चीजों को शामिल ना करें। तेल, बटर और क्रीम का भोजन में कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

आंखों पर नहीं लगेगा चश्‍मा, खाएं ये सब्जियां