किसी भी जूस का सेवन व्यक्ति को तरोताजा, ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार होता है।
जूस सेवन का ज्यादा से ज्यादा लाभ तभी मिलता है, जब इसे सही समय पर पिया जाए।
जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। सुबह सोकर उठने के बाद हमें खाने की इच्छा नहीं होती। ऐसे में जूस पीकर हम एनर्जी हासिल कर सकते हैं।
वर्कआउट के बाद जूस पीने की सलाह विशेषज्ञ देते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व व इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
आप घर पर ही फलों या शाक का जूस निकाल पियें। फ्रूट जूस की दुकानों पर पीने से बचें, क्योंकि वहां स्वच्छता का इतना ख्याल नहीं रखा जाता।
आप फलों का रस निकालने के बाद उसे तुरंत पी लें। कभी भी जूस को लंबे समय तक न रखें।
आप बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड फ्रूट जूस का सेवन करने से बचें, क्योंकि इनमें फलों के रस के स्थान पर अधिक मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स व फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी नहीं होते।