फल खाते समय कुछ गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। ऐसे में फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।
जब फल खाएं, तो केवल फल ही खाएं। अन्य चीजों के साथ मिलाकर खाने से शरीर में कई तरह के विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं।
मीठे फलों को खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। मीठे फलों को मीठे फल के साथ और खट्टे फलों को खट्टे फल के साथ ही खाएं।
फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में डायरिया समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।