सेहत के लिए कीवी बहुत फायदेमंद माना जाता है। डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों में भी ये फौरन लाभ देता है।
इसमें मौजूद आयरन और विटामिन सी शरीर में खून बढ़ाने का काम करते हैं। इससे प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ती है।
डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कीवी फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
कीवी में काफी फोलेट होता है, जो गर्भस्थ शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
डिलीवरी के बाद इसके सेवन से महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।
कीवी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट कर संक्रमण से बचाता है।
कीवी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।