आपकी रूटीन में शारीरिक एक्टिविटी कम हो, तो लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने की संभावना अधिक होती है।
इसमें शरीर का ब्लड प्रेशर 90/60 से कम हो जाता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर होने पर फोलेट की पर्याप्त मात्रा वाले फलों का सेवन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसमें कीवी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना दो से तीन कीवी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
अंगूर में मौजूद गुण ब्लड वेसल्स को आराम देते हैं। अंगूर का जूस लो ब्लड प्रेशर में फौरन राहत देता है।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में संतरे का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। ये ब्लड प्रेशर कम नहीं होने देता।
एवोकाडो में फोलेट और विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा होती है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।