बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा स्नान करने के बाद ही भोजन करना चाहिये।
जानकारों का कहना है कि भूख से कम भोजन ही करना चाहिये।
बेहतर पाचन के लिए भोजन धीरे-धीरे चबाकर ही करना चाहिये।
हमेशा भोजन से पहले ही फल और सलाद का सेवन करना चाहिये।
दोपहर के भोजन में दही-छाछ के उपयोग से पाचन बेहतर होता है।
एक भोजन से दूसरे भोजन के बीच पर्याप्त अंतर होना चाहिये।