स्वस्थ शरीर के लिए नींद जरूरी है। ये ब्रेन फंक्शन में सुधार करती है और कई बीमारियों का जोखिम कम करती है।
कुछ फूड आइटम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। सोने से पहले इनका सेवन फायदेमंद होगा।
नट्स में मेलाटोनिन होता है, जो नींद को बढ़ावा देता है। बादाम जैसे नट्स अनिद्रा का इलाज करने में मदद करते हैं।
चावल कार्ब्स और ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर होता है। सोने से एक घंटे पहले चावल खाने से अच्छी नींद आती है।
फाइबर और कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कीवी में, स्लीप क्वालिटी में सुधार करने की बेहतरीन क्षमता होती है।
इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन होता है। ये शरीर को भी मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है।