क्या आप जानते हैं बथुआ एक औषधि भी है। इसके सेवन से अनेक रोगों से निजात मिलती है।
जानकारों का कहना है कि बथुआ पेट के रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अनेक तरह के लवण और क्षार पाए जाते हैं।
नाक-कान से खून बहना अथवा रक्तपित्त की समस्या को बथुआ दूर करता है। ऐसी स्थिति में बथुओं के बीजों का शहर के साथ सेवन लाभदायक होता है।
बथुआ की पत्तियों के सेवन से खांसी के उपचार में भी मदद मिलती है।
बथुआ का सेवन दांत दर्द को दूर करने में सहायक होता है। बथुआ के बीजों का चूर्ण दांतों को ठीक रखने के साथ मसूड़ों की सूजन को भी कम करता है।
बथुआ का सेवन मूत्र रोग से निजात दिलाता है। इस बीमारी में बथुआ की पत्तियों के रस का मिश्री मिलाकर सेवन करना चाहिये।
बथुआ का रस पेट के कीड़ों को नष्ट कर देता है। इसमें नमक मिलाकर सेवन करने से यह अधिक प्रभावी होता है।
बथुआ का सेवन शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिये।