कब्ज की शिकायत हो, तो अंजीर का सेवन इसके साथ ही गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दे सकता है।
अंजीर खाने से पाचन क्रिया बेहतर बनती है और मल त्यागने में आसानी होती है। इससे पेट खुलकर साफ होता है।
कब्ज की समस्या में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है और इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।
सुबह खाली पेट अंजीर को पानी में उबालकर पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और कब्ज से छुटकारा मिलेगा।
रात में 2-3 अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।
अंजीर को दूध के साथ उबालकर खाने से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
इसमें विटामिन बी6, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ब्रेकफास्ट के बाद ताजे अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होगा।