डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए पपीते के बीज काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन के कई फायदे हैं।
पपीते के बीज में मिथाइल एस्टर, ओलिक एसिड और हेक्साडेकोनिक एसिड जैसे एंटी-डायबिटिक कंपाउंड होते हैं।
इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके सेवन से दिल सेहतमंद और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
पपीते के बीज फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। ये डायबिटीज से रक्षा करते हैं।
पपीते के बीज, डायबिटीज से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ रोकथाम में मदद करते हैं।
पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम डाइजेशन सिस्टम को स्वस्थ रखता है। ये शुगर लेवल के स्पाइक्स का कारण भी नहीं बनता।
पपीते के बीजों को खाना पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन इन्हें कम मात्रा में ही खाना चाहिए।