शिलाजीत और शहद का मिश्रण हेल्थ के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। शिलाजीत में खनिज, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में उपयोगी होते हैं।
शिलाजीत और शहद का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी की समस्या में फायदा मिलता है।
शहद और शिलाजीत का एक साथ सेवन करने से सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन की समस्या से राहत मिलती है।
शिलाजीत और शहद खाने से मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करने में सहायता मिलती है।
शहद और शिलाजीत में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन की मात्रा इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है।
शिलाजीत और शहद नियमित खाने से तनाव कम होता है। जिससे मेमोरी पावर बूस्ट होती है।
शिलाजीत और शहद का मिश्नण शरीर में लिबिडो बढ़ता है। बेहतर सेक्स लाइफ के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
शहद में शिलाजीत मिलाकर खाने से त्वचा में निखार आता है।
शिलाजीत और शहद का मिश्रण हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे शहर में मिलाकर खाने से दिल संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन में शिलाजीत और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद है।
शिलाजीत के साथ शहद खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।