वैज्ञानिकों के मुताबिक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया लाइफस्टाइल और आसपास के वातावरण से जुड़ी हुई है।
शोध के मुताबिक उम्र बढ़ने की गति टेलोमेरेस की लंबाई पर निर्भर करती है, जो क्रोमोसोम के अंत में पाई जाती है।
टेलोमेरेस का छोटा होना कैंसर, टाइप टू डायबिटीज, सूजन की बीमारी और उम्र बढ़ने से जुड़ा पाया गया है।
टेलोमेरेस की लंबाई बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान का ध्यान रखना जरुरी है।
दैनिक कैलोरी सेवन में 30 प्रतिशत की कमी भी दीर्घायु और धीमी उम्र बढ़ने को बढ़ावा देती है।
गहरी नींद, शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करना और उपवास भी इसके तरीके हैं।
साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सलाद आदि का सेवन भी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी करता है।