Health Tips: रोजाना खीरा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं


By Hemraj Yadav23, Feb 2023 03:57 PMnaidunia.com

मुंह की बदबू

अगर मुंह से बदबू आ रही है तो कुछ मिनटों के लिए खीरे का टुकड़ा मुंह में रख लें। यह जीवाणुओं को मारकर धीरे-धीरे बदबू निकलना कम करता है।

पेट को शीतला देता है

आयुर्वेद के अनुसार, पेट में गर्मी होने के कारण मुंह से बदबू निकलती है, खीरे का सेवन पेट को शीतलता प्रदान करने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए

खीरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण वजन कम करने में मददगार होता है। यह मेटबॉलिज्म को बूस्ट करता है। वजन कम करने के लिए खीरे का जूस पी सकते हैं।

कोलेस्ट्राल में मददगार

खीरे में कोलेस्ट्राल नहीं होता है। जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उन्हें खीरा नियमित खाना चाहिए। इसमें स्ट्रेरोल यौगिक होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।

पेट को शीतला देता है

आयुर्वेद के अनुसार, पेट में गर्मी होने के कारण मुंह से बदबू निकलती है, खीरे का सेवन पेट को शीतलता प्रदान करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

खीरे में विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। खीरे का इस्तेमाल कर त्वचा को निखार सकते हैं। यह मुंहासे को भी कम करता है।

पाचन में बेहतर

पाचन संबंधी समस्या है, तो खीरे का जूस नियमित पी सकते हैं। इसमें फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो अपच, ब्लोटिंग, गैस आदि से राहत दिलाते हैं।

ब्लड प्रेशर में मददगार

खीरे में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है।

आंखों के लिए लाभकारी

खीरे में विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ सूजन भी कम करते हैं।

Rose Water: ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब जल में मिलाकर लगाएं ये चीजें