Health Tips: अंडे के साथ कभी न खाएं ये चीजें, सेहत पर होगा बुरा असर


By Sandeep Chourey31, Jan 2023 02:45 PMnaidunia.com

अंडा खाएं तो रखें ये सावधानी

अंडे में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं, लेकिन इन चीजों के साथ कभी भी अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए -

चाय के साथ न खाएं अंडा

चाय के साथ अंडे खाना नुकसानदायक हो सकता है। इस फूड कॉम्बिनेशन से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। गैस, कब्ज से परेशान हो सकते हैं।

मीठी चीजों के साथ

अंडे के साथ मीठी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन से निकलने शरीर के लिए टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं, खून का थक्का जमने लगता है।

केले के साथ न खाएं

केला और अंडे का सेवन एक साथ करते हैं, तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

मीट के साथ न खाएं

अंडे और मीट में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। अगर आप एक साथ इनका सेवन करते हैं तो सुस्ती महसूस हो सकती है।

सोया मिल्क के साथ न खाएं

सोया मिल्क और अंडे में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। इन फूड्स का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में प्रोटीन की मात्रा तेजी से बढ़ती है।

Cholesterol Control Tips: इन उपायों की मदद से कम करें कोलेस्‍ट्राल