Health Tips: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन, ये हैं सबसे अच्छे स्रोत


By Abrak Akrosh23, Feb 2023 07:03 PMnaidunia.com

देसी चना से मिलती है ऊर्जा

देसी चना भरपूर प्रोटीन देता है। इसको फ्राई कर नाश्ता किया जा सकता है। इससे पूरे दिन काम करने लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है।

पोहा से भरा रहेगा पेट

पोहा पेट के लिए हल्का होता है। फिर भी इससे पेट भरा रहता है। इसके अलावा पोहा कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और फैट का भी बेहतर स्रोत है।

प्रोटीन से भरपूर है राजमा

बढ़ते वजन से परेशान लोगों को राजमा भोजन में शामिल करना चाहिए। यह बिना चर्बी बढ़ाए शरीर को भरपूर प्रोटीन देता है।

अंकुरित सलाद फाइबर का भी स्रोत

अंकुरित सलाद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह रोजाना की फाइबर और प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करने का अच्छा माध्यम है।

दाल फैटी लिवर के खतरे को करे कम

दाल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। रोजाना दाल का सेवन करने वाले लोगों को फैटी लिवर और दिल से संबंधित रोग होने की आशंका कम रही है।

अंडे से हाई कोलेस्ट्राल का नहीं रहता खतरा

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स कहा जाता है। इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्राल का खतरा और वजन बढ़ने का डर नहीं होता है।

Tamarind Benefits: पाचन, वजन समेत कई समस्याओं में गुणकारी है इमली