रात में ठंड की वजह से शरीर में ऊर्जा का स्तर घट जाता है। ऐसे में सुबह गुनगुनी धूप लेने से शरीर को गर्माहट मिलती है।
रोजाना 10-15 मिनट सुबह और शाम धूप सेंकने से शरीर में विटामिन डी की मात्रा 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
सुबह की धूप शरीर में रक्तसंचार को बेहतर बनाती है। साथ ही डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी सुबह की धूप सेंकना फायदेमंद होता है।
फंगल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए कम से कम 25-30 मिनट धूप में जरूर बैठें। खास तौर से ठंड के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होगा।
धूप सोरायसिस, एक्जिमा, मुंहासे आदि त्वचा संबंधी कई समस्याएं के लिए भी कारगर है। इनसे राहत पाने के लिए रोजाना कम से कम 10-15 मिनट धूप सेंकना चाहिए।