आजकल प्रोस्टेट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ता जाता है।
कई बार ये आनुवांशिक कारणों से होता है, तो कई मामलों में हाई फैट डाइट भी इसकी वजह रही है।
प्लांट बेस्ड, कम फैट और कम प्रोटीन वाले फूड से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
प्रोस्टेट हेल्थ के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी होता है। ट्यूना, ट्राउट या हेरिंग फिश इसके बेहतरीन सोर्स हैं।
क्रूसिफेरस सब्जियां यानी गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली आदि शरीर के सेल डैमेज और कैंसर को रोकने में मददगार हैं।
सोयाबीन और फलियों में फाइटोएस्ट्रोजेन नाम का कंपाउंड होता है। ये प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।
टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है।