जॉन्डिस यानी पीलिया में लिवर में संक्रमण की वजह से सूजन आ जाती है और ये ढंग से काम नहीं कर पाता।
इस बीमारी में कुछ फलों-सब्जियों का जूस काफी फायदेमंद होता है। इनसे लिवर को भी काफी लाभ पहुंचता है।
जॉन्डिस के मरीजों के लिए मूली के पत्तों का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। ये खून को भी साफ करता है।
पीलिया के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद माना जाता है। ये बीमारी से जल्द रिकवरी में मदद करता है।
आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
टमाटर के रस में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर रोजाना खाली पेट सेवन करें। यह लिवर को मजबूत करता है।
नींबू का रस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से लिवर की बीमारी नहीं होती।