पेट में गर्मी होने से अनेक दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। जैसे उल्टी, कब्ज, दस्त, डायरिया आदि।
ठंडी तासीर के एलोवेरा का उपयोग कर पेट में गर्मी बढ़ने से रोका जा सकता है। सुबह एलोवेरा के रस का सेवन करना चाहिये।
सुबह के समय नारियल पानी का सेवन करने से पेट की गर्मी दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।
पुदीने के पानी का सेवन पेट के लिए लाभदायक होता है। इससे पेट की गर्मी नहीं बढ़ती है। पुदीने में मेथोल होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है।
आंवले की तासीर भी ठंडी होती है। इसके रस का सुबह खाली पेट सेवन करना फायदेमंद होता है।
सौंफ में अनेक पोषक तत्व होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है।
अनेक गुणों से भरपूर दही का सेवन पेट की गर्मी को दूर करने में मददगार होता है।