याद रखें पानी पीने के ये नियम, सेहत को मिलेगा लाभ


By Shailendra Kumar05, Jul 2023 09:24 PMnaidunia.com

सेहत से सीधा संंबंध

पानी का सेहत से गहरा कनेक्शन है। पानी न सिर्फ आपको सेहतमंद रखता है बल्कि सुंदर भी बनाता है।

चेहरे पर ताजगी

पानी पीने का सही तरीका आपकी उम्र को चेहरे पर झलकने नहीं आने देता है। इससे चेहरे पर जवानी बनी रहती है।

पानी पीने के नियम

हमेशा सेहतमंद और जवान दिखने के लिए आपको पानी पीने का कुछ नियमों का पालन जरुर करना चाहिए।

खाना खाने के बाद

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पिएं। पानी हमेशा खाने के करीब आधे घंटे बाद ही पिएं। इस बीच आप दूध, मट्ठा या शिकंजी पी सकते हैं।

आराम से पिएं पानी

कभी भी एक झटके में पानी पीने से बचना चाहिए। साथ ही पानी को आराम से घूंट-घूंट में पीना चाहिए। यह पेट के लिए अच्छा होता है।

ठंडा पानी

ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। तेज प्यास लगी है, तो भी चिल्ड वॉटर की जगह मटके का पानी ज्यादा बेहतर होता है।

गुनगुना पानी

सुबह फ्रेश होने के बाद खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। उसके बाद ही चाय या नाश्ता करें। इससे शरीर का टॉक्सिन बाहर आ जाता है।

खड़े-खड़े पीना

खड़े-खड़े ही पानी पीना बिल्कुल ठीक नहीं है। ये सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमेशा बैठकर शांत चित्त से पानी पीना चाहिए।

इन आदतों की वजह से सिकुड़ सकता है इंसानों का दिमाग