गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित, पौष्टिक आहार जरूरी है। ऐसी चीजें खाएं, जिससे सभी पोषक तत्व मिल जाएं।
गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि एक साथ ज्यादा खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाना चार से पांच बार में खाएं।
जिन महिलाओं को गर्भावस्था में उल्टी होती है, उन्हें मीठी चीजें ज्यादा खाना चाहिए। इनमें बिस्किट, आइसक्रीम, टोस्ट, कस्टर्ड, खीर खा सकते हैं।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिला को कब्ज की समस्या भी रहती है। ऐसे में जूस की जगह फल खाना ज्यादा बेहतर होगा। मौसमी फल ज्यादा खाएं।
गर्भवती महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की दवाई लेने की सलाह दी जाती है। इनका सेवन जरूर करें।
गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में सत्तू खाना भी फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद चना प्रोटीन, गेहूं कार्बोहाइड्रेट और जौ कैल्शियम का स्रोत है।
गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में गर्भस्थ शिशु का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में मां को चाहिए कि ज्यादा भोजन ले। कम से कम छह बार भोजन लेना चाहिए।