World TB Day 2023: हर साल 24 मार्च को दुनियाभर में विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है।
औसतन 9 से 10 मिलियन लोग टीबी से प्रभावित हैं और हर साल लगभग 2 मिलियन लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं।
ट्यूबरक्लोसिस (TB) उन लोगों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है, जो डायबिटीज से पीड़ित हैं।
डायबिटीज के मरीजों में टीबी होने का खतरा दो से चार गुना ज्यादा होता है। वहीं, टीबी से पीड़ित 30% मरीजों में डायबिटीज होने की संभावना होती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है कि डायबिटीज, टीबी के मामले में खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है।
कमजोर इम्युनिटी के सामान्य कारणों में डायबिटीज एक बड़ी वजह है, और इसी कारण टीबी का खतरा भी बढ़ जाता है।
बुखार और खांसने पर खून आना, आम लोगों के मुकाबले डायबिटीज के मरीजों में ज्यादा सामान्य लक्षण है।