Health Tips: उम्र के हिसाब से कितना हो आपका वजन, जानिए यहां


By Hemraj Yadav26, Dec 2022 03:20 PMnaidunia.com

नवजात

सेहतमंद नवजात शिशु का वजन 3.3 किलोग्राम तक होना चाहिए। नवजात भले ही लड़का हो या लड़की।

दो से पांच माह

दो से पांच माह तक के लड़के का वजन 6 किलोग्राम, वहीं लड़की का वजन 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।

छह से आठ माह

छह से आठ माह तक के लड़के का वजन 7.2 किलो और लड़की का वजन 6.5 किलो होना चाहिए।

नौ माह से एक साल

नौ माह से एक साल तक के लड़के का वजन 10 किलो, जबकि लड़की का वजन 9.5 किलो होना चाहिए।

दो से पांच साल

दो से पांच साल तक के लड़के का वजन 12.3 से 18.7 किलो, वहीं लड़की का वजन 11.8 से 17.7 किलो तक होना चाहिए।

छह से आठ साल

छह से आठ साल के लड़के का वजन 20.7 से 25 किलो और लड़की का वजन 19.5 किलो से 25 किलो तक होना चाहिए।

नौ से 11 साल

नौ से 11 साल तक के लड़के का वजन 28 से 31 किलो, वहीं लड़की का वजन भी 28 से 31 किलो तक होना चाहिए।

12 से 14 साल

12 से 14 साल तक के लड़के का वजन 32 से 38 किलो, जबकि लड़की का वजन 32 से 36 किलो तक होना चाहिए।

15 से 20 साल

15 से 20 साल तक के लड़के का वजन 40 से 50 किलो, वहीं लड़की का वजन 45 किलो होना जरूरी है।

21 से 30 साल

21 से 30 साल तक के युवक का वजन 60 से 70 किलो, जबकि युवती का वजन 50 से 60 किलो होना चाहिए।

31 से 40 साल

31 से 40 साल के पुरुष का वजन 59 से 75, जबकि महिला का वजन 60 से 65 किलो तक होना चाहिए।

41 से 50 साल

41 से 50 साल के पुरुष का वजन 60 से 70 किलो, जबकि महिला का वजन 59 से 63 किलो तक होना जरूरी है।

51 से 60 साल

51 से 60 साल के पुरुष का वजन 60 से 70, वहीं महिला का वजन 59 से 63 किलो तक होना चाहिए।

prevention of migraine : बच्चों व बड़ों के आधे सिर में दर्द/माइग्रेन/ की समस्या