वजन कम करने के लिए आहार में अधिक से अधिक ताजी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करें। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
गर्म पानी का सेवन शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करने में बेहद कारगार माना जाता है। यह विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है।
हाई कैलोरी ड्रिंक्स शरीर का वजन बढ़ाते हैं। इसके बजाय हर्बल टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी और कैमोमाइल टी को रिहाइड्रेशन और गर्मजोशी के लिए पी सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आहार में अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। यह मेटाबालिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है। रोजाना व्यायाम करने से धीरे-धीरे वजन कम होता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें।