नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, ताजगी भरा रहेगा पूरा दिन


By Sahil18, Jul 2023 11:33 AMnaidunia.com

नाश्ता

सुबह के समय हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलती है। इसलिए नाश्ता अच्छे से करना चाहिए।

ब्रेकफास्ट रूटीन

ब्रेकफास्ट को लेकर काफी लोग दुविधा में होते हैं कि किन चीजों को सुबह के नाश्ते में लिया जा सकता है। आपको बता रहे हैं कि नाश्ते के लिए कौन से फूड्स बेस्ट रहेंगे।

ओट्स या दलिया

आप सुबह के नाश्ते के तौर पर ओट्स या दलिया खा सकते हैं। इसमें विटामिन से लेकर कई तरह के जरूरी खनिज होते हैं।

मूंग दाल का चीला

मूंग दाल को हेल्दी माना जाता है। इसका चीला कम फैट और पौष्टिक होता है। मूंग की दाल शुगर की बीमारी होने का खतरा भी कम करती है।

अंडा

अगर आप अंडा खाते हैं तो नाश्ते के लिए ये बेस्ट रहेगा। यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है, जो दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा देने वाला आहार है।

पनीर

ज्यादातर लोगों को पनीर खाना पसंद होता है। सुबह के नाश्ते के लिए भी पनीर बेस्ट होता है। इसे खाने से आपका पेट भी भर जाएगा और संतुष्टि भी मिल जाएगी।

पोहा

पोहा भी सेहत के लिए फायदेमंद नाश्ता होता है। इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए मूंगफली और सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ढोकला

बेसन से तैयार होने वाला ढोकला भी नाश्ते के लिए बेस्ट है। इसमें फाइबर, आयरन, कॉपर, पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में आयरन की कमी झट से दूर करेंगे ये जूस