टल सकता है हार्ट फेलियर का खतरा, इन चीजों से करें परहेज


By Sandeep Chourey18, Jul 2023 09:43 AMnaidunia.com

कार्डियक अरेस्ट

बीते कुछ सालों में कार्डियक अरेस्ट के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। कम उम्र में भी लोग दिल की बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं।

प्लांट बेस्ड डाइट लें

हार्ट फेलियर से बचने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट ज्यादा लेना चाहिए। अधिक से अधिक मात्रा में सीजनल फल और सब्जियां खाना दिल को फायदा पहुंचाता है।

डाइट में सावधानी

डायबिटीज, मोटापा, हाई BP और कोलेस्ट्रॉल के कारण भी हार्ट फेलियर हो सकता है। ऐसे में अपनी डाइट में इन बातों की सावधानी जरूर रखें।

ग्रेवी वाली सब्जी खाने से बचें

ज्यादा तेल युक्त व ग्रेवी वाली सब्जी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह की खाद्य सामग्री में वसा बहुत ज्यादा होती है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है।

नमक से करें तौबा

खानपान में नमक का सेवन भी काफी कम कर दें। नमक में मौजूद सोडियम दिल को नुकसान पहुंचाता है। एक दिन में 2300 मिलीग्राम नमक से ज्यादा सेवन न करें।

पोटैशियम युक्त डाइट लें

डाइट में पोटैशियम युक्त खाद्य सामग्री का सेवन ज्यादा करना चाहिए। पोटैशियम दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो हार्ट अटैक से बचाता है।

बारिश के मौसम में नहीं खाएं ये सब्जियां, जानें क्या है कारण