फैटी लीवर की समस्या में खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। सबसे पहले आपको डाइट से हेल्दी चीजों को हटाना होगा और फिर कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
फैटी लीवर की समस्या में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पालक, मेथी, सरसों का साग बनाकर खाएं।
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब का सेवन करना भी लीवर की सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है। इससे लीवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
फाइबर से भरपूर दलिया और ओट्स का सेवन करना भी लीवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह फैट के जमाव को रोकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा पौष्टिक अखरोट और बादाम को माना जाता है। इसका सेवन करने से लीवर की सेहत में सुधार होता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करने से लीवर की सूजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
लीवर की कार्य प्रक्रिया को सुधारने के लिए ग्रीन टी का सेवन करें। इसे आप दूध वाली चाय की जगह पी सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंस से भरपूर यह चाय ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा पहुंचाती है।
ब्राउज़र राइस और ज्वार जैसे साबुत अनाज को डाइट का हिस्सा बना लें। इससे सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
यहां हमने जाना कि फैटी लीवर की समस्या का सामना करने वालों को किस तरह के फूड्स खाने चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ