अच्छी सेहत के लिए 25 के बाद लड़कियों को खानी चाहिए ये चीजें


By Prakhar Pandey16, Sep 2023 10:48 AMnaidunia.com

25 वर्ष

25 वर्ष की उम्र तक लड़कियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि 25 के बाद लड़कियों को क्या चीजें खानी चाहिए।

अच्छी सेहत

लड़कियों के लिए 25 वर्ष की उम्र के बाद करियर, शादी, पढ़ाई जॉब उनकी जीवन का जरूरी हिस्सा बन जाता है। ऐसे में खानपान सही रहने पर ही शरीर लंबे समय तक साथ देगा।

प्रोटीन

प्रोटीन शरीर में बाल और नाखूनों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता हैं। ऐसे में लड़कियों को ऐसे पनीर, दाल, सोयाबीन आदि का सेवन 25 के बाद नियमित तौर से बढ़ा देना चाहिए।

फाइबर

फाइबर के सेवन से अधिक से अधिक बीमारियां दूर रहती है। फाइबर आपको डाइजेशन में भी मदद करता है। ऐसे में हरी सब्जियों का सेवन 25 के बाद बढ़ा देना चाहिए।

आयरन

आयरन

लड़कियों को आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। चुकंदर, आंवला, पालक, पनीर, अनार आदि का सेवन करने से बॉडी में आयरन की कमी दूर होती है।

हेल्दी फैट

अनसैचुरेटेड फैट को हेल्दी फैट माना जाता है। ऐसे में बादाम, अखरोट, अन्य नट्स, ऑलिव ऑयल, फिश ऑयल और सैल्मन मछली का में अच्छी मात्रा में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है।

कार्ब्स

हेल्दी कार्ब्स के सेवन से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक बनी रहती है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के सेवन से वर्कआउट के लिए ताकत मिलती है। होल ग्रेन, ओट्स, आदि का सेवन करना चाहिए।

एक फल

25 की उम्र के बाद रोज सुबह आपको कम से कम एक फल का सेवन करना चाहिए। आप सुबह में 1 कप अनार, 1 सेब, केला, कीवी आदि के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या गेहूं की रोटी सेहत के लिए खराब है? जानें